बोलेरो की चपेट में आने से युवक की मौत
अलेवा | नगूरां-दालमवालालिंक मार्ग पर बोलेरो गाड़ी की चपेट में आने से लगभग 20 वर्षीय युवक तरसेम गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों ने उसको जींद के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से डाॅक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया है। चालक घटना के बाद गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। नगूरां के चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश पूनिया का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।