- Hindi News
- पिता पुत्र पर हमला करने का आरोपी एएसआई पकड़ा
पिता-पुत्र पर हमला करने का आरोपी एएसआई पकड़ा
जींद | गांवभिड़ताना में पिता-पुत्र पर तेजधार हथियारों से हमला करके घायल करने वाले आरोपी एएसआई को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस कर्मचारी कैथल जिले में एएसआई के पद पर कार्यरत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव भिड़ताना निवासी भूपेश ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 5 अगस्त की सुबह उसका पिता देवासिंह प्लाॅट में बैठा हुआ था। इसी दौरान प्लाॅट पर कब्जा करने की इरादे से गांव के ही जयपाल ने परिवार के सदस्यों के साथ तेजधार हथियार, लाठी, डंडों से उस पर हमला कर दिया। शोर मचाए जाने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो उस पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने भूपेश की शिकायत पर गांव भिड़ताना निवासी एएसआई जयपाल तथा उसकी प|ी, सतपाल तथा उसकी प|ी, बबली, भोला, छेला, काला, सीटू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई जयपाल को गिरफ्तार कर लिया।