आरटीआई पर विचार गोष्ठी आज
जींद | हरकोफैडकी ओर से स्थानीय जाट धर्मशाला में बुधवार को लोकतांत्रिक नियंत्रण, व्यावसायिक प्रबंधक एवं सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की जानकारी देने के लिए सुबह 11 बजे एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि इसमें सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य कर्मचारी भाग लेंगे।