बीपीएल को रियायती दर पर गैस कनेक्शन
पेट्रोलियमएवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रेसपाॅन्सिबिलिटी) स्कीम के तहत हरियाणा राज्य के सभी बीपीएल परिवारों को रियायती दर पर गैस कनेक्शन चालू वर्ष 2014-15 में 31 मार्च 2015 तक मुहैया करवाने की योजना शुरू की गई हैं।
डीसी अजित बालाजी जोशी ने बताया कि राज्य में बीपीएल परिवारों को बिना सुरक्षा राशि जमा करवाए गैस कनेक्शन जारी किए जाने हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग ने राज्य के सभी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों एवं गैस कंपनियों को अपने-अपने जिले में बीपीएल परिवारों की पहचान कर उन्हें रियायती दर पर गैस कनेक्शन मुहैया करवाने बारे दिशा निर्देश दिए हैं। गैस कनेक्शन लगवाने की पूरी जिम्मेवारी संबंधित गैस कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर की होगी।
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अशोक रावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस योजना में बीपीएल परिवारों को जारी किए जाने वाले कनेक्शन स्थापित करने का खर्च, गैस कॉपी, सुरक्षा रबड़ पाइप, गैस चूल्हा गैस भरवाई की राशि निर्धारित करके सभी तेेल कम्पनियों को नए गैस कनेक्शन जारी करने बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।