पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैंगवार में बदमाश सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या

गैंगवार में बदमाश सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैंगवारमें कुख्यात बदमाश कर्मगढ़ निवासी सुरेंद्र उर्फ टूंटी की बदमाशों ने मंगलवार देर रात को अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। धड़ाधड़ चली गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाश वारदात को अंजाम देकर कार बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पांच व्यक्तियों को नामजद करते हुए कई अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है।

फोनकर घर से बुलाया

मृतकके परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे सुरेंद्र उर्फ टूंटी दोस्तों के साथ अपने घर पर बैठा था। तभी उसके पास मोबाइल पर फोन आया तो सुरेंद्र ने अपने दोस्तों से कहा कि चलो चौक पर चलते हैं। कोई हमें मिलने के लिए रहा है। वह अपने दोस्तों के साथ गांव के चौक पर चला गया। जहां आई-20 कार एक पल्सर बाइक पहुंची। बाइक पर तीन लोग सवार थे, जबकि कार में चार-पांच युवक सवार थे। सुरेंद्र उर्फ टूंटी ने वहां पर पहुंचे लोगों को पानी पिलाने के लिए अपने दोस्त से कहा कि उनके लिए पानी लेकर आए। उसका दोस्त पानी लेने के लिए चला गया।

दसगोलियां मारी

इसीदौरान कार बाइक पर आए युवकों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इस दौरान सुरेंद्र उर्फ टूंटी को दस गोलियां मारी गई। अधिकतर गोलियां, पीठ आदि हिस्से पर लगी हुई थी।

आठलोगों पर केस दर्ज

सदरथाना पुलिस ने राजेश उर्फ राजा पुत्र किशनलाल वासी काब्रछा की शिकायत पर सतबीर उर्फ झब्बल निवासी किठाना, मुकेश नारनौंद, पाड़ी भिड़ताना, सूर्यबीर पंडित जींद शहर निवासी बलजीत उर्फ बच्ची वासी मोरपत्ती नरवाना तीन अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया था

सुरेंद्रउर्फ टूंटी करीब 15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया था। पिछले दिनों उसके भाई की मौत हो गई थी। वह अपने घर का इकलौता वारिस था।

टूंटीपर दर्ज हैं 17 आपराधिक मामले

पुलिसके अनुसार सुरेंद्र उर्फ टूंटी के खिलाफ विभिन्न जिलों में हत्या, लूट, डकैती चौथ मांगने समेत कई आईपीसी की धारा के तहत 17 मामले दर्ज हैं।

^इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। जिन लोगों ने यह हत्या की है वह अभी फरार हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सुरेंद्र उर्फ टूंटी पर प्रदेश में अलग-अलग जगह पर लूट, फिरौती मर्डर के 17 मामले दर्ज हैं। टूंटी की हत्या गैंगवार के चलते की गई है।\\\' -मंदीपसिंह, प्रभारी, सदर थाना नरवाना

सुरेंद्र उर्फ टूंटी (फाइल फोटो)