पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एससी विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर कोर्स

एससी विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर कोर्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमें तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को एक वर्षीय नि:शुल्क कम्प्यूटर कोर्स उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। कल्याण विभाग से लागू की गई इस योजना के तहत प्रत्येक जिले से 250 विद्यार्थियों को यह कोर्स करवाया जाएगा।

डीसी अजित बालाजी जोशी ने बुधवार को बताया कि अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों को कम्प्यूटर की तकनीकी शिक्षा की जानकारी देेने के लिए अनुसूचित जाति कम्प्यूटर ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाया गया है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से चलाए गए इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के 12वीं कक्षा पास उन विद्यार्थियों का दाखिला होगा जिन्होंने इस कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय श्रेणी प्राप्त की हो। कम्प्यूटर प्रशिक्षण के एक वर्षीय कोर्स में दाखिला पूरी तरह से पारदर्शी हो इसके लिए सरकार द्वारा समाज कल्याण अधिकारी तथा हारट्रोन के अधिकारियों की एक चयन कमेटी भी बनाई गई हैं। विद्यार्थी की 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी होने पर 7 अंक, द्वितीय श्रेणी होने पर 5 अंक तथा तृतीय श्रेणी होने पर 3 अंक दाखिला मेरिट सूची में दिए जाएंगे। अगर विद्यार्थी ने उच्च शिक्षा प्राप्त की तो इसके अतिरिक्त अंक दाखिला मेरिट सूची में जोड़े जाएंगे।

75% से अधिक उपस्थिति पर मिलेगी छात्रवृत्ति

डीसीने बताया कि एक वर्षीय कम्प्यूटर कोर्स में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज करवाने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाएगी। इस कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 16 फरवरी तक आवेदन समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जमा करा सकते हैं।