पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस बार महाशिवरात्रि पर है महामंगल योग

इस बार महाशिवरात्रि पर है महामंगल योग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवारके दिन श्रावण नक्षत्र में पर्व होना विशेष फलदायी माना जाता है। इस बार 17 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन महामंगल संयोग बनेगा। शास्त्रों के जानकारों के अनुसार श्रावण नक्षत्र शिवजी को अत्यंत प्रिय है, लिहाजा इस तिथि पर पूजन-अर्चन का महत्व भी खास होगा।

पंडित सत्यनारायण पुजारी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन सुबह 9.38 से रात्रि 10.50 बजे तक भद्रा है, लेकिन मकर राशि में होने से कोई बाधा नहीं है। अलबत्ता धार्मिक कार्यों के लिए भी शुभ मुहूर्त है। 17 फरवरी को सुबह त्रयोदशी है, लेकिन रात्रि में ही चतुर्दशी शुरू हो रही है, लिहाजा शिवरात्रि का महत्व 17 को ही होगा। इस बार महाशिवरात्रि पर श्रावण नक्षत्र का होना बेहद महत्वपूर्ण है। यह नक्षत्र खुद भगवान शिव को प्रिय है। ऐसे में इस तिथि पर पूजन करने का विशेष फल भी मिलेगा।

इस तरह करें पूजा

प्रात:काल स्नान आदि से शुद्ध होकर शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें। वेलपत्र, पुष्प फल चढ़ाएं। शिव स्त्रोत से शिवजी की स्तुति करें। इसमें ‘शिव महिम स्तोत्र सबसे श्रेष्ठ है। मगर कठिन होने के कारण श्रद्धालुओं के लिए ‘नम:शिवाय का पंचाक्षर जाप उत्तम रहेगा। ‘कर्पूर गौरवं करुणावतारं.... मंत्र से प्रार्थना करें।