पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत तीन घायल

ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत तीन घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | रानीतालाबके समीप बुधवार सुबह आॅटो पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य को भी चोटें आई हैं। लोगों का कहना था कि तेज रफ्तार से बाइक के एकदम सामने आने से आॅटो का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। आॅटो में सवार सवारियां नीचे दब गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। हादसे में कैथल रोड निवासी कृष्णा, राकेश पटियाला चौक निवासी बिमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।