- Hindi News
- दो युवकों ने धूप में बैठी महिला की चेन झपटी
दो युवकों ने धूप में बैठी महिला की चेन झपटी
जींद| अर्बनएस्टेट में बुधवार दोपहर को महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अर्बन एस्टेट निवासी जगदीप की प|ी सुमित्रा मकान के बाहर गली में धूप में बैठी थी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक सुमित्रा के नजदीक पहुंचे और झपट्टा मारकर गले से चेन छीनकर फरार हो गए।