एसडीएम ने किया जुलाना का दौरा
जुलाना | जुलानामें जींद के राजा की गौहर की पैमाइश करने को लेकर एसडीएम वीरेंद्र सहरात की टीम ने जुलाना का दौरा किया। एक माह पहले प्रशासनिक अमले ने कई वर्षों से किया गया जींद के राजा की गौहर पर अवैध कब्जा जेसीबी चलाकर छुड़वाया था। अवैध कब्जा छुड़वाने के बाद फिर से उस जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। इसी मामले को लेकर एसडीएम ने राज की गौहर का मुआयना किया।
6 जनवरी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए नायब तहसीलदार राकेश कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार, जुलाना थाना प्रभारी संदीप हुड्डा, सीआईडी से सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंधु नपा प्रशासन पुलिस बल जेसीबी के साथ जुलाना में नए बस स्टैंड के पास वार्ड-1 में पहुंचे थे। यहां पर प्रशासनिक अमले ने वर्षों पहले अवैध कब्जे कर बनाए गए मकानों पर जेसीबी चलाया और एक के बाद एक मकान को ढहा दिया था।
जींद रियासत के राजा की जींद वाया जुलाना हुई चरखी-दादरी तक काफी लंबी गौहर है। जुलाना में नए बस स्टैंड के पास जींद के राजा की गौहर पर वार्ड-1 में रामभज, रमेश ओमप्रकाश ने अवैध कब्जा किया हुआ था। यह मामला काफी वर्षों से अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने कुछ दिन पहले इसी मामले की सुनवाई करते हुए प्रशासन को जींद के राजा की गौर से किया गया अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए थे।