- Hindi News
- इंटरनेशनल सिल्वर जोन स्पर्धा में अहरम ने हासिल किया चौथा रैंक
इंटरनेशनल सिल्वर जोन स्पर्धा में अहरम ने हासिल किया चौथा रैंक
जींद | इंटरनेशनलसिल्वर जोन फाउंडेशन दिल्ली द्वारा आयोजित विभिन्न ओलम्पियाड प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित किया जा चुका है। इसमें जीडी गोयनका के मेधावी विद्यार्थियों ने कंप्यूटर, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों में स्वर्ण पदक, रजत पदक कांस्य पदक प्राप्त किया है।
कक्षा प्रथम के अहरम जैन ने 100 में से 100 अंक प्राप्त करके राष्ट्रीय स्तर पर 4 रैंक हासिल किया। इसके अतिरिक्त चौैथी कक्षा की छात्रा इलिना ने कंप्यूटर मयंक ने गणित विषय में दूसरे स्तर की प्रतियोगिता में प्रवेश किया। विद्यालय के होनहार विद्यार्थी श्रेयांश, उत्तम, दिव्य, अरिन्दम, कौस्तुब, सनव्या, देवांश, साक्षी कुंडु, अंशु, मनन, शुभम एवं आशिया विभिन्न विषयों में स्वर्ण पदक विजेता रहे। रजत पदक विजेताओं में दिव्यम्, धीरज, मनप्रीत, देवांश, विभांशु, रिषिका, समीर बंसल, आकांक्षा, नमन, धीरज, देवांश प्रमुख रहे। प्रार्थना, अंजलि, आशिया, शुभम गोयल, मोहित सैनी, यतिन, इलीना श्रेयांश ने कांस्य पदक हासिल किया है। विद्यालय प्राचार्य शैलेन्द्र सिंह ग्रेवाल ने प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेने वाले बच्चों की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
जींद. जीडीगोयंका विद्यालय के विजेता विद्यार्थी प्राचार्य शैलेन्द्र सिंह ग्रेवाल के साथ।