- Hindi News
- ब्रह्माकुमारीज का महाशिवरात्रि महोत्सव 15 फरवरी को
ब्रह्माकुमारीज का महाशिवरात्रि महोत्सव 15 फरवरी को
नरवाना | ब्रह्माकुमारीजद्वारा ओमशांति कॉलोनी गली नंबर 1 में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 15 फरवरी दिन रविवार को दोपहर 2.30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। यह जानकारी ब्रह्माकुमारीज सेंटर संचालिका बीके सीमा ने मीटिंग में दी। सेंटर पर हुई मीटिंग में काफी संख्या में भाई बहनों ने भाग लिया। महाशिव रात्रि के उपलक्ष्य में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर ब्रह्माकुमारीज के जींद जोन की निदेशिका बीके विजय दीदी, ग्राम विकास प्रभाग पंजाब जोन के को-ऑर्डिनेटर भ्राता विजय शिरकत करेंगे।
नरवाना. ब्रह्माकुमारीजआश्रम में उपस्थित महिलाएं।