- Hindi News
- पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर महामृत्युंजय यज्ञ
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर महामृत्युंजय यज्ञ
जींद | पंडितदीन दयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से दीनदयाल की पुण्यतिथि पर गायत्री एवं महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन शिव शंकर दुख निवारण मंदिर में किया गया। डीएसपी सुरेश कुमार शर्मा ने शिरकत की। मंच के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने स्वच्छता अभियान के विषय लोगों को प्रेरित किया तथा शपथ दिलाई। मंच संरक्षक डीसी विकास, रामकुमार शर्मा, महासचिव रामप्रकाश मुदगिल, कोषाध्यक्ष अनिल सैनी, विकास सिंगला, डॉ. बलबीर सोनी, वीरेंद्र खर्ब, फूल कुमार शास्त्री, रामफूल शास्त्री, महावीर शर्मा, रामभगत गौतम, आशा गौतम, दयारानी, उषा रानी मौजूद रहीं।
जींद. पंडितदीनदयाल की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए डीएसपी सुरेश कुमार।