पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने कोर्ट में प्रेमी जोड़े को किया हाजिर

पुलिस ने कोर्ट में प्रेमी जोड़े को किया हाजिर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेकी सीता श्याम काॅलोनी से फरार एक नाबालिग लड़की को पुलिस द्वारा बुधवार को एसडीजेएम विशाल की अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने लड़की की मांग पर करनाल के नारी निकेतन में भेजने के आदेश दिए हैं। 5 फरवरी से फरार लड़की को मंगलवार शाम को जींद अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। जहां डॉक्टरों के सामने लड़की ने मेडिकल करवाने से मना कर दिया।

वहीं गिरफ्तार आरोपी गांव दबलन के निवासी अमित को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपी को जुवनाइल जेल भेजने के आदेश जारी किए गए है।

यहहै मामला

सीताश्याम कालोनी निवासी लड़की के पिता ने पुलिस में 5 फरवरी को शिकायत की थी कि वह मंदिर में गया हुआ था। घर पर लड़की अकेली थी, जब घर आया तो उसकी 16 वर्षीय लड़की घर से नदारद मिली। जिससे आसपास और रिश्तेदारों के यहां ढूंढा गया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पानीपत से लड़का, लड़की को काबू कर लिया है।

मैंनहीं जाती घर

जजके सामने लड़की ने पेश होकर स्वयं ही नारी निकेतन जाने की अपील की। लड़की ने कहा कि मुझे अमित के साथ भेज दो। मैं उसके साथ ही रहना चाहती हूं। अब मैं अपने परिजनों के साथ नहीं रहना चाहती। कोर्ट द्वारा पूछे जाने पर लड़की ने बताया कि सहमती से लड़के ने उसके साथ संबंध बनाए थे। पानीपत से गिरफ्तार लड़का-लड़की को कोर्ट में पेश किया गया है। जहां अदालत ने लड़की को नारी निकेतन लड़के को जुवनाइल जेल भेजने के आदेश दिए है।