पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाहिता के साथ मारपीट करने वाला पति गिरफ्तार

विवाहिता के साथ मारपीट करने वाला पति गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शादी के कुछ समय बाद ही सुसरालीजन दहेज की डिमांड करने लगे : पूनम

भास्करन्यूज | जींद

शहरथाना पुलिस ने दहेज की डिमांड पूरी होने पर विवाहित के साथ मारपीट करने, विवाह के समय परिजनों द्वारा उपहार स्वरूप दिए गए कीमती सामान को अपने पास रखने तथा जान की धमकी देने के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

अर्बन एस्टेट निवासी पूनम ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2008 को संत नगर पटियाला चौक निवासी राजीव के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही सुसरालीजन दहेज की डिमांड करने लगे। डिमांड पूरी होने पर सुसरालीजन अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। आखिरकार सुसरालीजनों ने डिमांड पूरी होने पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और वापस लौटने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पूनम ने आरोप लगाया कि शादी के समय परिजनों द्वारा उपहार स्वरूप दिया गया कीमती सामान भी सुसरालीजनों ने अपने पास रख लिया। शहर थाना पुलिस ने पूनम की शिकायत पर पति राजीव, ससुर तिलकराम, सास बिमला, जेठ संदीप, जेठानी अनिता, मीना के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट करने, अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति राजीव को गिरफ्तार कर लिया है।