पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने की निंदा

भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने की निंदा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | सर्वकर्मचारी संघ ने राज्य सरकार की भाजपा सरकार द्वारा पूर्ववर्ती सरकार के समय में विभिन्न विभागों के हजारों रिक्त पद भरने के लिए आमन्त्रित किये आवेदनों के उपरांत बीस हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने की निंदा करते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी की है।

आंदोलन के तहत प्रदेश के कर्मचारी आगामी 26 फरवरी को गिरफ्तारी देकर अपना रोष प्रकट करेंगे। यहां जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामफल दलाल, उपप्रधान संतोष यादव राजेन्द्र सैनी ने बताया कि रिक्त पदों की भर्ती के लिए सभी औपचारिकता पूरी होने के बावजूद उन सभी 20 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया का निरस्त करने से जहां बेरोजगार युवकों को गहरा आघात पहुंचा है, वहीं पर प्रदेश के कर्मचारियों को मानसिक शारीरिक शोषण का शिकार बनाया जा रहा है।