पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान में घुसकर ताेड़फोड़ मारपीट में दो आरोपी गिरफ्तार

दुकान में घुसकर ताेड़फोड़ मारपीट में दो आरोपी गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | पुलिसने झांझ गेट पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। झांझ गेट के नरेश ने 7 फरवरी को शिकायत में बताया कि उसने झांझ गेट के राजेश की दुकान 5 साल के लिए एग्रीमेंट के साथ किराए पर ली हुई है लेकिन राजेश अब दुकान को जबरन खाली करवा रहा है। आरोप है कि दुकान मालिक ने आधा दर्जन युवकों के साथ दुकान पर पहुंचा और मारपीट के साथ तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने नरेश की शिकायत पर राजेश, वृंदावन मथुरा निवासी विष्णु को नामजद कर दो-तीन अन्य के खिलाफ तोड़फोड़ करने, मारपीट करने का मामला दर्ज कर राजेश तथा सतीश को गिरफ्तार कर लिया।