पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम से चोरी करने के मामले में दो आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर

एटीएम से चोरी करने के मामले में दो आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदरथाना पुलिस ने लगभग चार माह पूर्व गांव अमरहेड़ी स्थित ओबीसी बैंक के एटीएम मशीन में तोड़फोड़ करने, राशि चोरी करने का प्रयास करने के दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। बाद में आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जिला पुलिस ने पंजाब पुलिस से गांव बनारसी पातड़ा निवासी राकेश तथा सोनू को जिले में हुई एटीएम मशीनों में तोड़फोड़ तथा राशि चोरी के मामले में पूछताछ के लिए प्राेडक्शन वारंट पर लिया था। जिनमें आरोपियों ने जिले में सात वारदातों को स्वीकार किया था। जिसमें गांव अमरहेड़ी के निकट ओबीसी बैंक के एटीएम केबिन से राशि चुराने में असफल होने पर मशीन के साथ तोड़फोड़ करने की बात स्वीकार की थी।

ओबीसी बैंक के एटीएम केबिन में हुई तोड़फोड़ की शिकायत 27 अक्टूबर 2014 को बैंक मैनेजर मनोज कुमार से की थी। जिस पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़ तथा चोरी के प्रयास का मामला दर्ज किया था। उसी संदर्भ में सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। बाद में दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।