पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग जगहों पर खाईवाली करते दो पकड़े

अलग-अलग जगहों पर खाईवाली करते दो पकड़े

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद| पुलिसने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सट्टा खाईवाल करते दो लोगों को काबू कर कब्जे से 2650 रुपए बरामद किए हैं। उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला कर लिया है।

सफीदों थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अनाज मंडी गेट पर एक व्यक्ति सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर व्यक्ति को धर दबोचा। तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से 2410 रुपये बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आदर्श कालोनी निवासी कुलदीप के रूप में हुई। उधर, शहर थाना नरवाना पुलिस ने मोरपत्ती निवासी जैकी को सट्टा खाईवाल करते काबू कर उसके कब्जे से 240 रुपये बरामद किए हैं।