- Hindi News
- पति समेत चार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
पति समेत चार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
जींद | दहेजकी डिमांड पूरी होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने के मामले में उचाना थाना पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। खरकबूरा के पूनम ने उचाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व ओमनगर निवासी अशोक के साथ हुई थी। सुसरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इस दौरान मारपीट कर घर से निकाल दिया। पूनम ने आरोप लगाया कि सुसरालीजन उसे दस लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। पुलिस ने शिकायत पर पति अशोक, देवर विक्रम, सास कृष्णा, ससुर राजेंद्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।