पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधा दर्जन लोगों पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने का केस दर्ज

आधा दर्जन लोगों पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने का केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | गांवजैजैवंती में एक व्यक्ति को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने पर जुलाना थाना पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव जैजैवंती निवासी भोपल ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 24 जनवरी को गांव के राजेश उर्फ कोकीन, मिर्चपुर निवासी अमित, तीन-चार अन्य युवक उसके पास पहुंचे और उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जुलाना थाना पुलिस ने भोपल की शिकायत पर राजेश, अमित को नामजद कर 3-4 अन्य के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज किया है।