पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केस निपटाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का अारोप

केस निपटाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का अारोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़नपुरके युवक पर अदालत में चल रहे केस को निपटाने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। महिला ने बताया कि दुष्कर्म के बाद युवक उसे उचाना के नए बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गया। जींद सफीदों रोड निवासी महिला की शिकायत पर थाना पुलिस ने बड़नपुर निवासी एक युवक दो अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

बसमें हुई जान-पहचान

पीड़िताने बताया कि उसकी शादी मिर्जपुर गांव में हुई थी। पति के साथ अनबन के कारण जींद अदालत में केस चल रहा है। इन दिनों वह अपनी बुआ के यहां नरवाना में रह रही है। 22 जनवरी को वह केस के मामले में जींद अदालत में जा रही थी तो बस में बड़नपुर गांव का युवक मिला। उसने काफी देर उससे बातचीत कर पूरे मामले के बारे में जानकारी ले ली। युवक ने उसका मोबाइल नंबर भी यह कह कर ले लिया कि वह इस मामले को निपटवा देगा।

पीड़िता ने बताया कि 12 फरवरी को आरोपी युवक का फोन आया कि जींद अदालत में उसकी जान-पहचान है इस पूरे मामले को वह निपटा देगा। उसे उचाना नए बस स्टैंड पर आने के लिए कहा। वह उचाना के नए बस स्टैंड पर पहुंची तो यहां मोटरसाइकिल पर आरोपी युवक अपने साथी के साथ मौजूद था। बाइक पर उसे बैठाकर वह सुरबरा गांव में अपनी जानकार के यहां ले गया। वहां जाकर उसने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को इस बारे में बताने के लिए उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उचाना के नए बस स्टैंड पर छोड़कर साथी के साथ मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। सब इंस्पेक्टर संतोष देवी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एक युवक को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।