पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिबेट स्पर्धा में समीक्षा और मेकअप में संध्या प्रथम

डिबेट स्पर्धा में समीक्षा और मेकअप में संध्या प्रथम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमहाविद्यालय जींद में महिला सेल ने गुरुवार को माॅडलिंग प्रतियोगिता, आई मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, साड़ी पहनने की कला और ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

सुनीता दुग्गल, सीमा गुप्ता प्रो. डाॅ. गीता सिंह, डायरेक्टर खानपुर यूनिवर्सिटी ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। इसमें महिला सेल की ओर से पूर्व आयोजित प्रतिस्पर्धाओं डीबेट कैलीग्राफी के विजेताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम विजेता को 300, द्वितीय को 200 और तृतीय को 100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया।

डिबेट: बीएससीनाॅन मेडिकल प्रथम वर्ष की छात्रा समीक्षा शिवानी श्योराण प्रथम, बीएससी नाॅन मेडिकल प्रथम वर्ष बायोटेक की छात्रा मोनू देसवाल बीएससी नाॅन मेडिकल प्रथम वर्ष की छात्रा अरचिका सिंधु द्वितीय बीएससी मेडिकल तृतीय वर्ष की छात्रा रेणु गिल पिंकी तीसरे स्थान पर रही।

मेकअपप्रतियोगिता : एमएइंग्लिश की छात्रा संध्या प्रथम, एमकाम अंतिम वर्ष की निधि द्वितीय, तनु तृतीय रही।

साड़ीपहनने : प्रतियोगितामें एमकाम अंतिम वर्ष की छात्रा निधि प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय चारू तृतीय रही।

हेयरस्टाइल : प्रतियोगितामें एमए हिंदी की सविता प्रथम, एमकाम अंतिम वर्ष की निधि दूसरे भावना तीसरे स्थान पर रही।

कार्डमेकिंग : एमकामप्रथम वर्ष की तनु प्रथम, चारू द्वितीय, निधि तृतीय रही। माॅडलिंग: निधिप्रथम, चारू द्वितीय संध्या तृतीय रही।

महिला सेल की वर्कशाप 28 को : महिलासेल संयोजिका डाॅ. ज्योति श्योराण ने बताया कि 28 फरवरी को महिला सेल रिसर्च मैथोलॉजी पर वर्कशाप आयोजित करेगा। इसमें एमए के सभी संकायों के छात्र छात्राएं तथा स्टाफ मेंबर हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी से होगा।

जींद. राजकीयमहाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार करते हुए।