पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेपाल से लाई गई 50 लाख की चरस पकड़ी

नेपाल से लाई गई 50 लाख की चरस पकड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपालसे लाई गई 50 लाख रुपए की अधिक राशि की चरस को सीआईए स्टाफ ने गुरुवार सुबह दबिश देकर रिट्ज गाड़ी से बरामद किया है। चरस खाद के खाली तीन कट्टों में भरा हुआ था और इन्हें शहर इसके आसपास के गांवों में सप्लाई के लिए ले जाया रहा था।

पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सीआईए स्टाफ को गुरुवार सुबह मुखबिर मिली थी कि की गांव बीबीपुर वासी दलबीर सिंह जो कि नशीले पदार्थों की तस्करी करता है अपनी गाड़ी एचआर-31एच-2909 में भारी मात्रा में चरस डालकर तस्करी के लिए ले जा रहा हैं।

सीआईए ने देव पेपर मिल भिवानी रोड पर नाकाबंदी कर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें तीन खाद के भरे हुए बैग बरामद हुए। इस दौरान गाड़ी चालक दलबीर ने गाड़ी को छोड़कर मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने बाद में बैगों में भरी चीज की जांच की तो उसमें चरस पाई गई। बाद में इसका वजन किया गया तो यह एक 1 क्विंटल 31 किलो 5 सौ ग्राम हुई। पुलिस इसकी कीमत 50 लाख रुपए से अधिक बता रही है।

अफीम का भी तस्कर रहा है दलबीर

आरोपीबीबीपुर निवासी दलबीर चरस के साथ-साथ अफीम का तस्कर भी रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह करीब पांच साल पहले 19 जुलाई 2010 को पंजाब के बरनाला में सवा किलो अफीम के साथ पकड़ा गया था। आरोपी बीबीपुर निवासी दलबीर के खिलाफ शहर थाना जींद में फरवरी 2008 में एक हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया गया था।

^सीआईए की टीम ने दबिश देकर भिवानी रोड से एक गाड़ी से 1 क्विंटल 31 किलो 5 सौ ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह चरस नेपाल से लाई गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।\\\' -बदन सिंह राणा, एसपीजींद।

जींद. पुलिसद्वारा पकड़ी चरस गाड़ी।