पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पीड : 691 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

स्पीड : 691 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अर्जुनस्टेडियम में चल रहे स्पीड टेस्ट के दूसरे चरण की प्रक्रिया के दौरान बुधवार को पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। ब्लॉक के चयनित कुल 864 खिलाड़ियों में से 691 खिलाड़ियों ने 6 चरण के टेस्ट में अपना टैलेंट दिखाया।

टेस्ट देने वालों में 470 लड़के 221 लड़कियां शामिल थीं। 16 फरवरी तक चलने वाले स्पीड टेस्ट की इस प्रक्रिया के शेड्यूल में अब बदलाव किया गया है। अलेवा ब्लॉक के खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल किया गया है। जिला स्पीड टेस्ट इंचार्ज विनोद बाला ने बताया कि पहले अलेवा ब्लॉक शामिल नहीं था। उन्होंने स्पीड टेस्ट देने वाले खिलाड़ियों से आयु प्रमाण पत्र के साथ फोटो लगाकर सत्यापित कॉपी साथ लाने की अपील की है।

स्पीड टेस्ट का शेड्यूल

तारीख ब्लॉक

13-14फरवरी तक सफीदों

14-16 फरवरी तक अलेवा

15-16 फरवरी तक जुलाना

जींद. अर्जुनस्टेडियम में स्पीड के लिए स्टेंडिंग ब्राड जंप में भाग लेती खिलाड़ी।