पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई वार्डबंदी तैयार, रिजर्वेशन बदला

नई वार्डबंदी तैयार, रिजर्वेशन बदला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मई2015 में प्रस्तावित नगरपरिषद चुनाव के लिए जींद शहर की नई वार्डबंदी अब बनकर तैयार हो गई है। इसमें वार्डों का नए सिरे से पुनर्गठन किया है। नई वार्डबंदी में भी शहर में वार्डों की संख्या पहले की भांति 31 ही रहेगी, लेकिन वार्डों के रिजर्वेशन में बदलाव किया गया है।

शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने शहर के लोगों से की गई वार्डबंदी पर अपने दावे, आपत्तियां सुझाव देने का एक मौका दिया है। संबंधित व्यक्ति को यदि नई वार्डबंदी से कोई दिक्कत पैदा हुई है तो वह इस पर अपना दावा आपत्ति विभाग को दे सकता है। इसके बाद विभाग द्वारा किसी भी दावे आपत्ति पर कोई सुनवाई नहीं की जाएगी।

हरवार्ड मेंं होगी साढ़े पांच हजार से अधिक आबादी

नएसिरे से की गई वार्डबंदी में अब शहर की आबादी 1 लाख 78 हजार तक पहुंच गई है, लेकिन वार्डों की संख्या 31 ही रह गई है। वर्ष 2010 में शहर की आबादी करीब 1 लाख 47 हजार थी। पांच साल में इसमें 31 हजार की बढ़ोतरी हुई है। नई वार्डबंदी में सभी वार्डों में जनसंख्या को लगभग एक समान 5700 के आसपास रखा गया है, लेकिन वार्डों के क्षेत्र सीमा में व्यापक बदलाव किया गया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने 4 फरवरी को ही तैयार की गई नई वार्डबंदी को शहर के लोगों के लिए जारी कर दिया। इस पर दावे-आपत्ति जताने के लिए विभाग ने 15 दिन का समय शहरवासियों को दिया है। 18 फरवरी तक लोग इस पर अपने दावे-आपत्ति दे सकते हैं।

(संबंधितखबर पेज 2 पर भी)

जींद. जींदशहर का दृश्य। शहर की आबादी 1 लाख 78 हजार तक पहुंच गई है।

ये रहेगी वार्डों की नई रिजर्वेशन स्थिति

शहरके 31 वार्डों में से वार्ड नंबर 1, 10, 23, 29 30 अनुसूचित जाति के लोगों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसमें वार्ड 1 29 को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह से वार्ड 7 13 पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए आरक्षित रहेंगे। वार्ड 8, 11, 18, 19, 20, 21, 24, 25 26 को महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है।

अभी कर रहे हैं वार्डबंदी का अध्ययन

^अभीवार्डबंदी का अध्ययन कर रहे हैं। इसके देखने के बाद ही पता चलेगा कि वार्डबंदी में किस वार्ड में कौन-कौन सा एरिया शामिल किया गया है और यह सही है या नहीं। नई वार्डबंदी से लाजमी है कि कुछ लोगों को इससे फायदा मिलेगा तो कुछ को परेशानी भी हो सकती है।\\\' -श्यामलाल, नगरपार्षद वार्ड-21

वार्डका बढ़ गया है एरिया

^नईवार्डबंदी के बाद मेरे वार्ड का एरिया काफी बढ़ गया है। इससे वार्ड से चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति को परेशानी हो सकती है, क्योंकि दूर के एरिया के व्यक्ति के वार्ड में शामिल होने से चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति के लिए वार्ड में शामिल हुए लोग नए होंगे।\\\' -जोगेंद्र, हाउसिंगबोर्ड काॅलोनी

नोटिस बोर्ड पर चस्पाया

^नईवार्डबंदी का प्रारूप स्थानीय निकाय विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। नप के नोटिस बोर्ड पर भी इसे चिपकाया गया है। किसी व्यक्ति को इस नई वार्डबंदी से कोई परेशानी है तो वह इस पर निर्धारित किए गए समय में अपने दावे, आपत्तियां सुझाव दे सकता है। इन सुझावों आपत्तियों पर अमल करने के बाद ही तैयार की गई फाइनल वार्डबंदी जारी की जाएगी।\\\' -वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम जींद