पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे का आरोपी बस चालक गिरफ्तार

हादसे का आरोपी बस चालक गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरथाना पुलिस ने अदालत परिसर के समीप जींद-गोहाना मार्ग पर बाइक को टक्कर मारने के आरोपी रोडवेज बस चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हादसे में महिला की मौत हो गई थी।

अर्बन एस्टेट निवासी आजाद ने 9 फरवरी को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी प|ी संतोष तथा एक वर्षीय पोते को टीका लगवाने के लिए बाइक पर सवार होकर शहर की तरफ रहे थे। अदालत परिसर के निकट जींद-गोहाना मार्ग पर पीछे से रही रोहतक डिपो की रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें उनकी प|ी संतोष की मौत हो गई थी। पुलिस ने आजाद की शिकायत पर फरार रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस चालक गांव फरमाना निवासी बलराज को गिरफ्तार कर लिया है।