- Hindi News
- खेल स्कूल निडानी में छात्रा ने फांसी लगाई
खेल स्कूल निडानी में छात्रा ने फांसी लगाई
जींद|चौधरी भरतसिंह खेेल स्कूल निडानी में 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा एवं कबड्डी खिलाड़ी ने अपने कमरे में गुरुवार देर शाम को फांसी लगाकर जान दे दी। सहपाठियों ने खिड़की से फांसी के फंदे पर लटका देखा और इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजे की कुंडी तोड़कर छात्रा के शव को नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस का कहना है कि हिसार जिले के मोहला गांव की छात्रा मोनी खेल स्कूल में हॉस्टल में रह रही थी। उसके सहपाठियों ने बताया कि शाम को वह प्रैक्टिस करने के लिए गई थी। उसने अपने सहपाठियों से तबीयत खराब होने की बात कही और इसके बाद वह वापस अपने हॉस्टल के कमरे में गई। प्रैक्टिस करने के बाद जब उसके सहपाठी लाैटे तो उन्हें वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। कमरे के अंदर पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। जांच अधिकारी राममेहर सिंह का कहना है कि छात्रा ने सुसाइड किया है। पुलिस जांच में जुटी है।