जींद | फिल्मएमएसजी मैसेंजर 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा इस फिल्म के रिलीज होने पर विरोध दर्ज करवाने का अंदेशा है। इस कारण समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए जिलाधीश अजित बालाजी जोशी ने जिले में धारा 144 लागू करने के आदेश दिए हैं।