- Hindi News
- वैट घटाने की मांग को व्यापारी सम्मेलन में उठाएगी फर्नीचर एसोसिएशन
वैट घटाने की मांग को व्यापारी सम्मेलन में उठाएगी फर्नीचर एसोसिएशन
जींद | मांगोंको लेकर फर्नीचर एसोसिएशन की रोहतक रोड जींद कार्यालय पर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान डाॅ. राजकुमार गोयल ने की। इसमें 15 फरवरी को नरवाना के आर्य सेकेंडरी में होने वाले व्यापारियों के राज्यस्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। महासचिव राकेश सिंघल कोषाध्यक्ष अनिल गर्ग ने कहा कि फर्नीचर एसोसिएशन की मुख्य समस्या वैट का ज्यादा होना है। इसमें राकेश सिंघल, अनिल गर्ग, रमेश सिंघल, सुरेन्द्र गर्ग, सोमनाथ गोयल, अंकित गर्ग, मुकेश गोयल संजय गर्ग, सतीश शमा, नरेश कुमार, आशु सिंगला, धर्मपाल गर्ग, राजेश गुप्ता, पवन गर्ग, शौकत अली, नसीब अहमद, अमित जैन, विजय सैनी, राजकुमार सैनी, रामधन जैन, जसवंत लाठर, मनीष सिंघल मौजूद रहे।