पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रागी जत्थों ने किया गुरु की महिमा का गुणगान

रागी जत्थों ने किया गुरु की महिमा का गुणगान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज होगा अखंड पाठ का भोग

\\\"वाहो-वाहोगुरु गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला, तही प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर बिखै भव लयो तथा हम एह काज जगत में आए धर्म के हेतु गुरुदेव पठाए\\\' गुरबाणी के शब्द कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया गया। मौका था झांझ गेट स्थित बख्शी मोहल्ला के गुरुद्वारा में डेरा बाबा सोमा शाह, भाई जीवन सिंह शाह की याद में आयोजित समर्पित धार्मिक दीवान सजाने कार्यक्रम का। धार्मिक दीवान में डेरे के गद्दीनशीन भाई महेंद्र शाह ने भाग लिया, जबकि बाहर से आए रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया।

गुरुघर के प्रवक्ता बलविंद्र सिंह ने बताया कि समागम में प्रसिद्ध कथावाचक जसवंत सिंह परवाना जालंधर, भाई हरजोत सिंह जख्मी जालंधर, भाई रणजीत सिंह खालसा दिल्ली स्वरूप सिंह एवं बलप्रीत सिंह लुधियाना का रागी जत्था निरोल कीर्तन करते हुए कहा कि गुरुजी ने हमेशा जुल्म एवं अत्याचार से पीड़ित लोगों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि \\\"सोमा शाह बे-परवाह-गुरु का शाह\\\' इन लाइनों में ही उनकी महत्ता झलकती है। उनका जीवनकाल इतना दार्शनिक है कि इससे प्रेरित होकर मनुष्य जीवन के उच्चतम आदर्शों को प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर ढाढी जत्थों ने गुरु की महिमा को अपनी ढाढी वारों में पिरोकर संगतों को निहाल किया। बलविंद्र सिंह ने कहा कि गुरु सोमा शाह ने मानवता की भलाई के लिए हर वो कार्य किया, जिससे मानवता बची रह सके।

बलविंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रात: नौ बजे से दोपहर तक तथा रात्रि को सात बजे से दो बजे तक विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। 18 सितंबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा। इसके बाद विशेष दीवान सजाया जाएंगे तथा गुरु का अटूट लंगर भी संगतों में बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महंत परमजीत सिंह टिकाना साहिब से तथा महंत हरीश कैथल महंत किशन सिंह अमृतसर अपने मधुर वचनों से गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे।

जींद. समागमके दौरान गुरु इतिहास सुनाते रागी जत्था।