- Hindi News
- दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर
दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर
जींद-भिवानीमार्ग पर घिमाणा गांव के पास बुधवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को सामान्य अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।
डाॅक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतकों के शवों को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव हैबतपुर निवासी संजीत (24) गांव धर्मगढ़ पानीपत निवासी मोहित (21) बुधवार को रिश्तेदारी में कार्यवश गांव बीबीपुर आए हुए थे। बुधवार देर शाम को दोनों जब वापस गांव की तरफ आने लगे तो सामने से रहे घिमाना निवासी 16 वर्षीय विशाल की बाइक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए और मौके पर ही दोनों चालक विशाल संजीत की मौत हो गई, जबकि मोहित को काफी गंभीर चोटें आईं।
गायको बचाने के चक्कर में हादसा
राहगीरोंके अनुसार सड़क पर आई गाय को बचाने के चक्कर में बाइकें टकरा गईं। हादसे के बाद तीनों को सामान्य अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने विशाल तथा संजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहित की हालत गंभीर देख उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जांच अधिकारी कुलवंत ने बताया कि हादसा कैसे हुआ जांच की जा रही है।