पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म के प्रयास मामले में पीड़िता को मिला ‌~1 लाख

दुष्कर्म के प्रयास मामले में पीड़िता को मिला ‌~1 लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुष्कर्मके प्रयास मामले की शिकार 46 वर्षीय महिला को राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से एक लाख रुपए मुआवजा राशि दी गई है। यह राशि पीड़िता को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण की सचिव हरलीन शर्मा की ओर से बुधवार को दी गई। यह राशि मिलने पर परिजनों ने केडी सिंह फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की है।

यहथा मामला

4मई 2013 को जींद शहर निवासी 5 बच्चों की मां 46 वर्षीय महिला अपने पशुओं के लिए खेत से चारा लेने निकली थी। कुछ दिन पहले पड़ोस में एक फोटोग्राफर से उसने फोटो खिंचवाई थी। उस दिन उसी फोटोग्राफर ने आवाज देकर उसे फोटो लेने के लिए कहा। जब वह दुकान में फोटो लेने के लिए गई तो आरोपी 24 वर्षीय इलियास उर्फ सोनू ने दुकान का शटर बंद कर लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह महिला वहां से भाग निकली। उसी दिन परिजनों ने शहर थाना में मामला दर्ज कराया।

पीड़िता के परिवार की आर्थिक हालत ऐसी नहीं थी कि वह आरोपी को सजा दिला सके। इस बीच केडी सिंह फाउंडेशन की टीम पीड़ित परिवार से मिली। मदद के हाथ आगे बढ़ाए और वकील मुहैया कराया। फाउंडेशन के प्रयासों से माननीय अदालत ने 13 फरवरी 2014 को आरोपी सोनू को 7 साल कैद और दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। फाउंडेशन के चेयरमैन एवं राज्यसभा सदस्य डाॅ. केडी सिंह ने राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण का आभार जताया। उन्होंने जारी प्रेस बयान में बताया कि एक साल के अंतराल में फाउंडेशन ने 41 दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं को सहायता पहुंचाई और 152 दुष्कर्म पीड़ितों को न्याय दिलाया।