- Hindi News
- वार्षिक दीवान समारोह 6 नवंबर से, तैयारियां शुरू
वार्षिक दीवान समारोह 6 नवंबर से, तैयारियां शुरू
जींद | अमरशहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर के दसवें वंशज जतिंद्र पाल सोढ़ी की सरपरस्ती में 68वां वार्षिक दीवान 12 वर्ष बाद हिंदू कन्या महाविद्यालय में मनाया जाएगा। यह समारोह 6 से 8 नवंबर तक होगा। अखिल भारतीय बाबा बंदा के संयोजक रवींद्र धवन ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 8 नवंबर को होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।