एक्सपायरी डेट की दवा खाने से महिला की मौत
पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से आईटीआई छात्रा की मौत
नएबस स्टैंड के पास मंगलवार देर शाम को पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से आईटीआई नरवाना में पढ़ने वाली बुडायन गांव की मुकेश (22) की मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
थाना प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि छात्रा मुकेश नरवाना से उचाना नए बस स्टैंड पर उतरने के बाद बुडायन गांव के रूट पर जाने लगी तो जींद की तरफ से रही पंजाब रोडवेज की बस की चपेट मेंं आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उसे हिसार के प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
सफीदों | एक्सपायरीडेट की दवा खाने से गांव सिवानामाल में महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर शाम पेट में दर्द उठा तो घर में रखी दवा खा ली। जिससे उसकी तबीयत और बिगड़ गई। परिजनों उसे डॉक्टर के पास ले गए तो उन्होंने महिला को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सरफाबाद पुलिस चौकी इंचार्ज रामकरण हुड्डा का कहना है कि मृतक रजनी के पिता गांव सालवन निवासी कंवरभान ने बताया कि मंगलवार देर शाम उसके पेट में दर्द हुआ तो उसने घर में रखी दवा खा ली। इस दौरान उसकी डेट को चेक नहीं किया गया। इससे उसकी तबीयत और बिगड़ गई। इस पर उसे अस्पताल में ले जाया गया, वहां पर उसकी मौत हो गई।