दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संगठनों का प्रदर्शन
दहेजहत्या आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से खफा मृतका के परिजनों और विभिन्न संगठनों ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया और एसपी कार्यालय के बाहर धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।
एसपी कार्यालय में घुसने को लेकर परिजनों और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद परिजन शांत हुए। वहीं, शिष्टमंडल के तौर पर कुछ लोग एसपी से मिले और आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी अभिषेक जोरवाल ने लोगों को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यहथा मामला
कुम्हारनमोहल्ला निवासी मुंशीराम की बेटी गीता आश्रम बस्ती निवासी सोनू के साथ विवाहित थी। 6 फरवरी को जहर से गीता की ससुराल में मौत हो गई। मुंशीराम की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति सोनू, ससुर, सास, देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सोनू और ससुर को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन सास तथा देवर अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए। दो आरोपियों की गिरफ्तारी होने से खफा परिजन और विभिन्न संगठनों के लोग रानी तालाब पर एकत्र हुए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
एसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की जांच कर जांच अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
जींद. दहेजहत्या मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन करते कई संगठनों के लोग।