कल लगेंगे तीन कानूनी जागरुकता शिविर
जींद | जिलाविधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से आमजन को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के लिए मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर तो तीन कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह कानूनी जागरूकता शिविर जिले की जीतगढ़, राजगढ़ तथा खांडा गांव में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरलीन ए. शर्मा ने दी।