- Hindi News
- पुणे से गोल्ड मेडल जीतकर लाई बाॅक्सर श्रुति का ग्रामीणों ने किया स्वागत
पुणे से गोल्ड मेडल जीतकर लाई बाॅक्सर श्रुति का ग्रामीणों ने किया स्वागत
पुणेमें पिछले दिनों हुई चौथी राष्ट्रीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के बाॅक्सिंग में 36 किलोग्राम भार में अंडर -14 लड़कियों के वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर लाई श्रुति वर्मा का सोमवार को कोथखुर्द गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने फूलों नोटों की माला पहनाकर श्रुति को शाबाशी दी। कार्यक्रम में पलवल के डीपीआरओ सुरेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
छठीकक्षा की छात्रा है श्रुति
श्रुतिस्वामी गणेशानंद एसडी स्कूल उचानाकलां में कक्षा छठी की छात्रा है। श्रुति ने बताया कि पिछले महीने पुणे (महाराष्ट्र) में हुई राष्ट्रीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दिल्ली की खिलाड़ी को 15-8 अंकों से पराजित कर गोल्ड मेडल जीता। कार्यक्रम में गांव के पूर्व सरपंच इंद्र सिंह, उदय सिंह, पूर्व पंच आत्माराम सोनी, दिलबाग संधू, सत्यवान संधू, ओमपति, सुकमा देवी, ज्ञानी राम वर्मा, रामस्वरूप, रामनिवास प्रजापत, नफे सिंह, सुनहरा, राजबीर, रामफल, महावीर, रामनिवास, महावीर सैनी प्रेम मौजूद रहे।
जींद. कोथखुर्दगांव में खिलाड़ी श्रुति का स्वागत करते हुए ग्रामीण।