पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर घर जाकर जम्मू बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई राशि

घर-घर जाकर जम्मू बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके सेक्टर-13 के बच्चों ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने छोटी सी उम्र में वह कार्य कर दिखाया है, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। बच्चों ने जम्मू-कश्मीर में आई त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए खुद के शौक को खत्म कर उनकी मदद करने का बीड़ा उठाया है। इसको लेकर मंगलवार को सेक्टर-11 के दर्जन भर बच्चे डीसी अशोक कुमार मीणा से मिले और उन्हें बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 13 हजार 700 रुपए का चेक भेंट किया। डीसी ने इस पर बच्चों की पीठ थपथपाई और शाबाशी दी।

डीसी अशोक कुमार मीणा को एकत्र की गई राशि का चेक सौंपने पहुंचे सेक्टर-11 के अमन, दीपक, प्रशांत, ऋतिक, गौरव, सौरव, साहिल, यजत, इस्माइल, अभिषेक, मुकुल तथा अंकित ने बताया कि ये पैसे उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की कुछ सहायता हो सके, इसके लिए एकत्र किए हैं। अमन, दीपक, प्रशांत सौरव ने बताया कि जब वे टीवी पर जम्मू कश्मीर में आई त्रासदी की तस्वीरें देखते हैं तो वे भयभीत हो उठते हैं। कैसे प्राकृतिक आपदा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों का जीवन दूभर कर दिया। ऐसे में उन्होंने भी प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने का संकल्प लिया और सेक्टर में घर-घर जाकर राहत के लिए पैसे एकत्र किए और कुछ पैसे उनके अभिभावकों द्वारा जो उन्हें चीजें खाने या कुछ अपनी चीज लाने के लिए दिए जाते हैं उनमें से बचाए हैं।

बच्चोंने कहा- संकट में करनी चाहिए सहायता

बच्चोंका कहना था कि संकट के समय में दूसरों की सहायता करने पर आत्मिक सुकून मिलता है। इसी को लेकर उन्होंने यह सब किया। डीसी अशोक कुमार मीणा ने भी बच्चों की इस सोच की सराहना की और इस राशि का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजने के लिए संबंधित कर्मियों को कार्रवाई करने के लिए कहा। इस मौके पर एसीयूटी प्रदीप दहिया भी मौजूद रहे।

जींद. जम्मू-कश्मीरबाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए डीसी अशोक मीणा को चेक भेंट करते बच्चे।