पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार महिलाओं को किया गिरफ्तार, जेल भेजे

चार महिलाओं को किया गिरफ्तार, जेल भेजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिल्लाखेड़ीमें पुलिसकर्मी पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर एसडीजेएम विशाल की अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जींद जेल भेज दिया गया। पुलिस हमला करने वाले मुख्य आरोपी सोनू को गिरफ्तार करने लिए कई ठिकानों पर छापामारी कर रही है। इस मामले में 5 महिलाओं सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है।

यहहै मामला

गांवसिल्लाखेड़ी में सोमवार को दो भाई सोनू और मोनू के बीच किसी बात को लेकर घर पर झगड़ा हो गया। बीच बचाव के लिए पहुंची पुलिस पर परिजनों ने हमला बोल दिया था, जिसमें पथराव से पांच पुलिसकर्मियों समेत सात लोगों को चोटें आई थीं। मामला बढ़ता देख पुलिसकर्मी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले थे। इस मामले में मुख्य आरोपी सोनू की मां मूर्ति, प|ी कमलेश, बहन रीना, ज्योति प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे पक्ष के लोगों ने एसपी को शिकायत देकर पुलिसकर्मियों पर महिलाओं से दुर्व्यवहार करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे।

^पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले लोगों ने पुलिस के साथ छीना-झपटी भी की है, जिसमें एएसआई प्रवीन कुमार के गले से 4 तोले की सोने की चेन तोड़ गई है। पुलिस मुख्य आरोप सोनू को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर तलाश कर रही है।\\\' -पवनकुमार, चौकीइंचार्ज सफीदों।