पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूथ लेवल अधिकारियों को दिए शांतिपूर्वक चुनाव कराने के निर्देश

बूथ लेवल अधिकारियों को दिए शांतिपूर्वक चुनाव कराने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच साल में जींद में बढ़े 1.38 लाख वोट

जींद | उचानाविधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों को चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए स्थानीय डीआरडीए के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उचाना विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला राजस्व अधिकारी अमीचंद सैनी ने की।

सैनी ने बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2014 को पूरी निष्ठा, निष्पक्षता एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों को नए वोटर कार्ड तथा एपीआर की कॉपियां भी उपलब्ध करवाई और कहा कि नए बनाए गए वोटरकार्ड संबंधित मतदाता के घर पहुंचाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने साथ ही कहा कि 22 सितंबर तक यह भी रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र मेंं कितने मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है और कितने मतदाता स्थान छोड़कर कहीं अन्यत्र चले गए हैं।

बनाएगए हैं 200 बूथ: रिटर्निंगअधिकारी ने कहा कि 20 सितंबर से उम्मीदवार अपने नामांकन जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उम्मीदवार अपने नामांकन के साथ दिए जाने वाले शपथ पत्र के सभी काॅलम को भरकर लाएं। विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की सुविधा अनुरूप 200 बूथ बनाए गए हैं। बूथ लेवल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करें।

नोट- उक्तवोटों की संख्या चुनाव आयोग के अनुसार हैं। चुनाव आयोग वोट बनवाने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले एक और मौका दे सकता है और इसमें कुछ बढ़ोतरी होनी की संभावना है।

{विधानसभा क्षेत्र 2009 2014

{जुलाना 1,35,520 1,58,876

{सफीदों 1,38442 1,61,778

{जींद 1,24,813 1,59,819

{उचाना कला 1,60,501 1,89,788

{नरवाना 1,59,474 1,86,137

कुल 7,18,750 8,56,398

जींद | जींदविधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों को चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए स्थानीय डीआरडीए के सभागार में बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम वीरेंद्र सहरावत ने की। रिटर्निंग अधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों को नए वोटर कार्ड तथा फोटो युक्त मतदाता स्लिप भी उपलब्ध करवाई और कहा कि नए बनाए गए वोटर कार्ड तथा फोटो युक्त मतदाता स्लिप संबंधित मतदाता के घर पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 2