- Hindi News
- गोपाल स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते पदक
गोपाल स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते पदक
जींद | चंडीगढ़में संपन्न हुई 27वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के कुश्ती मुकाबलों में गोपाल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल प्राप्त किए हैं। इस पर स्कूल समिति के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता प्राचार्य सतेंद्र त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। प्राचार्य ने बताया कि 12 से 14 सितंबर तक चंडीगढ़ में क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें कुश्ती के मुकाबलों में 42 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदीप ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसी तरह से 50 किलो में कृष्ण 54 किलो में पवन ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। 60 किलो में अनूप ने और 84 किलो में जितेंद्र ने स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा भी कई खिलाड़ियों ने सिल्वर कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।
जींद. गोपालस्कूल के विजेता खिलाड़ी स्टाफ के साथ।