16 मतों से जीतकर बंसल बने प्रधान
उपप्रधान प्रेमचंद गोयल, सचिव बने विनोद
एसडी स्कूल प्रबंधक समिति का चुनाव : प्रधान पद को लेकर डले 264 वोट
शहरकी सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधक समिति के चुनाव रविवार को स्कूल में बने मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुए। इसमें प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला हुआ। समिति के कुल 292 वोटों में से 264 वोट पोल हुए।
प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे लक्ष्मीनारायण बंसल ने 140 मत लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी रोशन गोयल को हरा दिया। रोशन गोयल को 124 वोट मिले। इस चुनाव में लक्ष्मी नारायण बंसल जहां समिति के प्रधान चुने गए, वहीं उपप्रधान पद पर प्रेमचंद गोयल ने 145 मत प्राप्त का जीत हासिल की। उनके मुकाबले में खड़े अशोक दीवान 117 वोटों तक सिमट कर रह गए, इसी प्रकार सचिव पद पर विनोद जिंदल ने 145 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी धनराज गोयल को 28 वोटों से हराकर जीत हासिल की। बंसल की जीत पर सफीदों के पूर्व विधायक रामफल कुंडू, अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता रामकरण दास मंगला, अग्रवाल धर्मशाला के प्रधान ईश्वर गर्ग, प्रदीप दालमवाला, सतीश पिंडारा सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
विकासकाे देंगे प्राथमिकता
प्रधानका चुनाव जीतने के बाद लक्ष्मी नारायण बंसल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले 19-20 सालों से संस्थान को विकास के मामले में जो ब्रेक लगे हुए थे, उनको हटाया जाएगा। संस्थान को गति दी जाएगी और छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आगे लाया जाएगा। बंसल ने कहा कि स्कूलों में शिक्षा के अलावा हर वो सुविधा दी जाएगी, जिससे बच्चे देश-प्रदेश में अपना नाम रोशन कर सकें। स्कूल में जो भी खास गतिविधियां होगी वे संस्थान के सभी सदस्यों से सलाह मशवरा करने के बाद ही की जाएगी।
जींद. एसडीस्कूल शिक्षण संस्था के चुनाव में वोट डालने पहंुचे संस्था सदस्य।