जिलास्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
जींद | सृष्टिफाउंडेशन की ओर से रविवार को लार्ड शिवा मॉडल स्कूल में जिला स्कूल स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता तुलिका 2016 का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के 589 स्कूली बच्चों ने अपने हाथों की कलाकारी का हुनर दिखाया। सृष्टि फाउंडेशन के प्रवक्ता बलविंद्र सिंह ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर वर्ग में बांटा गया था। निर्णायक की भूमिका कैथल से प्रो. डाॅ. ललित, प्रो. डाॅ. रीना पूनिया ने निभाई।
संयोजक डाॅ. विवेक सिंगला ने बताया कि प्रतियोगिता में हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तुलिका 2016 का विजेता रहा। जूनियर वर्ग में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के वंश प्रथम, द्वितीय इंडस स्कूल की मुस्कान और तृतीय हैप्पी स्कूल की प्रियंका रही। प्रोत्साहन पुरस्कार हैप्पी स्कूल की कामिनी को मिला। सीनियर वर्ग में सुप्रीम स्कूल के नवदीप को प्रथम स्थान, मोतीलाल नेहरू स्कूल की नेहा द्वितीय और इंडस स्कूल की स्मृति तृतीय रही। प्रोत्साहन पुरस्कार हैप्पी स्कूल के दीपक को मिला। प्रधान कुलदीप जिंदल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य पटियाला चौक पर रहने वाले विजय कुमार के पुत्र समीर के दिल के आप्रेशन की सहायतार्थ किया गया। प्रतियोगिता में मोहनलाल गुप्ता, नितिन सिंगला, अनिल सिंघल, परमजीत, सुनील गर्ग, डाॅ. राजेश, विनोद, अजय, राहुल मौजूद रहें।
जींद. लॉर्डशिवा स्कूल में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।