पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्तरपुस्तिका लेकर भागने वाला 10वीं का छात्र गिरफ्तार

उत्तरपुस्तिका लेकर भागने वाला 10वीं का छात्र गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिल्लूखेड़ाथाना पुलिस ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरखी से 10वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हुए परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरखी केंद्र के सुपरवाइजर प्रदीप कुमार ने 11 सितंबर को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि परीक्षा केंद्र से 10वीं कक्षा की परीक्षा दे रहा गांव ज्वाहारा सोनीपत निवासी मोहित उत्तरपुस्तिका लेकर भाग गया था। इसका पता उत्तर पुस्तिका की गिनती के बाद चला। पुलिस ने प्रदीप कुमार की शिकायत पर मोहित के खिलाफ चोरी तथा अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए मोहित को गिरफ्तार कर लिया।