पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनिवर्सिटी में जल्द ही शुरू होंगी योग कक्षाएं

यूनिवर्सिटी में जल्द ही शुरू होंगी योग कक्षाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौधरीरणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में जल्द ही योग कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। मंगलवार को वीसी मेजर जनरल डॉ. रणजीत सिंह ने शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी छात्र छात्राओं की योग कक्षा ली।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में जल्द ही एक योग प्रशिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद सप्ताह में एक दिन कैंपस में नि:शुल्क योग कक्षाएं लगाई जाएंगी। इन कक्षाओं में योग प्रशिक्षक के साथ-साथ वे स्वयं भी उपस्थित रहेंगे।

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सजग रहें

मंगलवारको ही छोटूराम पॉलिटेक्निक गोहियां के 45 छात्र और 5 शिक्षकों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में विजिट किया। इस मौके पर वीसी ने विद्यार्थियों को सामाजिक कुरीतियाें के खिलाफ सजग रहने की सलाह दी। छात्रों से कहा कि स्वयं को समाज की सेवा के लिए तैयार करें और एक स्वच्छ समाज निर्माण में अपना संपूर्ण योगदान दे। मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्रो. प्रदीप कुमार ने छात्रों को व्यक्तित्व विकास एवं मनोविज्ञान के विषय में अवगत करवाया।