पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री गुरु ग्रंथ साहिब का कीर्तन दरबार आज

श्री गुरु ग्रंथ साहिब का कीर्तन दरबार आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | झांझगेट स्थित बख्शी मोहल्ला में डेरा बाबा सोमा शाह, भाई जीवन सिंह शाह की याद में गुरु नानक देव के ज्योति ज्योत गुरु पर्व को समर्पित बुधवार को श्रद्धापूर्वक तथा धूमधाम से मनाया जाएगा। डेरे के गद्दीनशीन भाई महेंद्र शाह ने बताया कि मंगलवार को सुबह गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ आरंभ किए गए हैं। बुधवार को प्रात: नौ बजे से दोपहर तक तथा रात्रि को सात से दो बजे तक विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा। इसके बाद विशेष दीवार सजाए जाएंगे तथा गुरु का अटूट लंगर भी संगतों में बांटा जाएगा। गुरुघर के प्रवक्ता बलविंद्र सिंह ने बताया कि समागम में प्रसिद्ध कथावाचक जालंधर से जसवंत सिंह परवाना भाई हरजोत सिंह जख्मी, दिल्ली से भाई रणजीत सिंह खालसा, स्वरूप सिंह एवं बलप्रीत सिंह का रागी जत्था निरोल गुरबाणी का कीर्तन करेंगे।