स्वस्थ समाज निर्माण मंच चलाएगा अभियान
नरवाना | समाजसेवी संस्था स्वस्थ समाज निर्माण मंच जल्द ही एक जागरूकता अभियान की शुरूआत करने जा रही है। जिसके अनुसार एक साइकिल यात्रा के द्वारा घूम-घूम कर क्षेत्र की जनता को चुनाव के दौरान दिये जाने वाले प्रलोभनों, झूठे प्रचार-प्रसार, झूठे वायदे आदि संवेदनशील मुद्दों पर जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। संस्था के प्रवक्ता ने बताया कि यह यात्रा 28 सितम्बर दिन रविवार सुबह आठ बजे नेहरू पार्क से प्रारंभ होकर निर्धारित गांवों से होती हुई जींद पहुंचेगी। इसके अलावा समाज के सभी जागरूक नागरिकों संस्थाओं से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा में इस अभियान में शामिल होकर सामाजिक परिवर्तन की इस मुहिम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों।