सट्टा खाईवाली का आरोपी गिरफ्तार
जींद | शहरथाना पुलिस ने गीता काॅलोनी में सट्टा खाईवाली करते राजकुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1810 रुपए की राशि बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गीता काॅलोनी में एक व्यक्ति सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस ने छापेमारी कर राजकुमार के कब्जे से 1810 रुपए की राशि बरामद की।