जींद | ट्रांसफार्मरउपकरण चोरी गिरोह ने न्यू अनाज मंडी सफीदों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया है। इससे क्षेत्र की बिजली प्रभावित हो गई है। सफीदों थाना पुलिस ने मार्केट कमेटी के कार्यकारी सचिव संदीप कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।